फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दो बच्चों की मौत: बाढ़ के पानी में डूबे चचेरे-तहेरे भाई, ग्रामीणों ने निकाले शव, परिवार में कोहराम

Sat, 13 Jul 2024 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में बहगुल नदी की बाढ़ से शनिवार को एक परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के दो बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। दोनों की मौत हो गई।  
विज्ञापन
हिमांशु और अनुज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज इलाके में उफान पर बह रही बहगुल नदी के पानी में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे चचेरे-तहेरे भाई थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों का बाहर निकाला। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कमुआ के पास बहगुल नदी बहती है। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। गांव कमुआ निवासी कांता प्रसाद का आठ वर्षीय बेटा हिमांशु और मुरारीलाल का नौ वर्षीय बेटा अनुज शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने दादा के साथ भैंस नहलवाने गए थे। 

विज्ञापन

गहरे पानी में डूब गए दोनों 
दोनों बच्चे सड़क किनारे भरे बाढ़ के पानी में नहाने लगे। इसी दौरान वह दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। 

दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकरी होने पर क्षेत्रीय विधायक एमपी आर्य व तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। हिमांशु परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। 10 जुलाई को वह परिवार के साथ घर आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें