फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में होली के दिन दर्दनाक हादसा, दरवाजे का छज्जा ढहा दो बच्चों की मौत

Tue, 10 Mar 2020 04:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिले के बंडा के मोहल्ला रामनगर में रंगोत्सव के दौरान हादसा हो जाने से सगे भाई बहन की मौत हो गई इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले अपना मकान बनवाया था।
विज्ञापन


घर के मुख्य दरवाजे पर छज्जा पड़ा हुआ था। मंगलवार को उनके दो बच्चे 5 वर्ष का निक्कू और उसकी बहन छह  माह की नंदिनी दरवाजे के पास खेल रहे थे। अचानक छज्जा  ढह गया और दोनों के ऊपर आ गिरा।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलवा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें