फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरंग हुई होली, बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दोनों की मौत

Tue, 10 Mar 2020 03:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी के मैलानी थाना इलाके के बाइक सवार दो लोगों की भीरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मैलानी थाना इलाके के रोहित पुत्र लक्षनधारी उम्र 32, राज कुमार उर्फ टिंचू पुत्र सीताराम उम्र 35 महेशपुर, निवासी मैलानी देर शाम को मैलानी से पलिया जा रहे थे। 
विज्ञापन


भीरा से दो किमी पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क किनारे पड़े हुए थे, तभी उधर से गुजर रही 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने घायलों को देख कर रोका। 

मौके पर पहुंचने पर देखा तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। एंबुलेंस वालों ने भीरा पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पास में मिले कागजात से उनकी शिनाख्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों को हादसे की खबर देकर बिजुआ अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें