फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; सिपाही भी जख्मी

Sat, 14 Feb 2026 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करी के आरोपियों के मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही के बाजू को छूते हुए गोली निकल गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को मारकर मांस बेचने वाले गिरोह के दो शातिरों को भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। सीओ हाईवे ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों के बाकी साथी अंधेरे के फायदा उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब दो बजे थाना प्रभारी भोजीपुरा पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु को मारने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने आगे बढ़कर वहां खड़े संदिग्धों को ललकारा तो उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: उत्तराखंड से बरेली तक पीछा करते आया शोहदा, बरातघर में घुसकर युवती से की छेड़खानी
विज्ञापन


राजू कुरैशी के पैर में लगी गोली 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में राजू कुरैशी निवासी मोलागढ़ (थाना भोजीपुरा) के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह जमीन पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसके साथी इमरान कुरैशी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके बाकी साथी भाग गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक गोली सिपाही रिंकू के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गए। सिपाही और घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोजीपुरा भेजा गया।  

विज्ञापन

तमंचा और पशु मारने के औजार बरामद 
घायल आरोपी राजू के कब्जे से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और एक छुरी बरामद की गई। इसके अलावा मौके से पशु को मारने में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद हुए हैं। सीओ के मुताबिक दोनों आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घायल आरोपी राजू के खिलाफ 22 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इमरान के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें