फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में मुठभेड़... रामपुर के दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 14 Jan 2026 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

रेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पशु तस्करी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने खुलासा किया है। दोनों आरोपी रामपुर जिले के निवासी हैं। 

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आठ जनवरी को गांव सुकटिया स्थित गन्ने के खाली खेत में संरक्षित पशु का कटान किया गया था। थाना बहेड़ी में मामला दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना बहेड़ी पुलिस ने नारायण नगला के पास दबिश दी। वहां काले रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी खेतों की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। 

यह भी पढ़ें- UP News: केबिन में तीन लाशें... पोस्टमॉर्टम में खुला मौत का राज; बंद फैक्टरी में क्या हुआ, जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता लगा कि वह रामपुर के थाना मिलक के गांव रेवड़ी कला का निवासी अबरार है। दूसरे आरोपी रामपुर के थाना टांडा के ही गांव तोड़ीपुरा निवासी मुरसलीन को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली भेजा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग की एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक चोरी की बाइक, पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें