फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा के पहले दिन ही हंगामा, चीफ प्रॉक्टर ने थप्पड़ मारा तो भिड़ गए छात्र

Wed, 14 Jan 2026 07:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली कॉलेज में मंगलवार को एलएलबी परीक्षा के दौरान दो छात्र गेस पेपर के साथ पकड़ गए। इससे हंगामा खड़ा हो गया। चीफ प्रॉक्टर ने जब एक छात्र को थप्पड़ मारा तो दोनों छात्र उनसे भिड़ गए। कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन
दोनों छात्रों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एलएलबी की परीक्षा का पहला दिन हंगामेदार रहा। बरेली कॉलेज में दो छात्रों के रवैये और उनके हाथ में गेस पेपर देखकर टोका गया तो तनातनी बढ़ गई। चीफ प्रॉक्टर ने पहले इन्हें थप्पड़ मार दिया, छात्र हावी हुए तो पुलिस बुला ली। छात्रों के माफी मांगने पर मामला रफा-दफा कर दिया गया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने दोनों का प्रवेश निरस्त करने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


बरेली कॉलेज में एलएलबी (बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ) की परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुई। करीब 11:45 बजे दो छात्रों ने परीक्षा भवन के अंदर घुसने की कोशिश की तो उनको पकड़ लिया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के शिक्षक ने दोनों से पूछताछ की तो युवक आक्रामक हो गए।

चीफ प्रॉक्टर से की धक्का-मुक्की 
इस दौरान चीफ प्रॉक्टर ने पहुंचकर जानकारी ली तो तनातनी और बढ़ गई। उन्होंने इनमें से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया, इसके बाद दोनों ही चीफ प्रॉक्टर से धक्का-मुक्की करने लगे। इतने में बाकी शिक्षक भी आ पहुंचे, मौका देखकर एक युवक भाग निकला। पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के गेस पेपर मिले। दूसरे छात्र को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद शिक्षकों व दोनों छात्रों के बीच जमकर बहस हुई।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि मंगलवार को उनका पेपर नहीं था। वह तो एलएलबी की पढ़ाई भी नहीं कर रहे। एक ने स्वयं को बीएससी तृतीय व दूसरे ने प्रथम सेमेस्टर का छात्र बताया। कहा कि करीब दो घंटे से प्रवेश पत्र में सुधार के लिए प्राचार्य का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक वह नहीं मिले हैं। वह प्राचार्य के बारे में ही उल्टा-सीधा बोलने लगे तो चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आकर उन्हें श्यामगंज चौकी ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें