पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को शरीफनगर के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। इन्हीं तस्करों ने ये घटना की थी। तीनों बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उनका एक साथी उवैस फरार हो गया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक चांदबाबू ने थाना क्षेत्र के गांव शरीफनगर निवासी रवींद्र सिंह, प्रताप सिंह, सतेंद्र, गुनाहट्टु निवासी चांद मियां, भोजीपुरा के गांव जादौपुर निवासी शादाब, गांव गुनाहट्टु निवासी बबलू के नाम बताए हैं। इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।