भोजीपुरा। औद्योगिक क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर से तेल और उसके पुर्जे चोरी करने के दो आरोपियों को तीसरे दिन शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पचदौरा दोहरिया का रिंकू और कंचनपुर का सुभाष शामिल है। दोनों ने कमुआं मकरूका के पास से तार चोरी करना भी कबूला है। उनसे दो लीटर तेल और तार को बरामद किया है लेकिन पुर्जे नहीं मिल सके हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
औद्योगिक क्षेत्र में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से सात जुलाई की रात में तेल और पुर्जे चोरी किए गए थे। उद्यमियों के आक्रोश के बाद पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम ने मझौआ रोड पंचशील अस्पताल जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान पचदौरा दोहरिया के रिंकू और कंचनपुर के सुभाष बताई। दोनों ने ट्रांसफार्मर से तेल व पुर्जे और कमुआं मकरूका में हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करना कबूल किया। निशानदेही पर चोरी किया गया तेल और तार को बरामद किया गया है लेकिन पुर्जे बरामद नहीं हो सके हैं।
वर्जन,
सुभाष के खिलाफ चोरी की पांच, जानलेवा हमले की दो, लूट व आर्म्स एक्ट की एक-एक समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। रिंकू के खिलाफ मारपीट की एक, चोरी की दो रिपोर्ट दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे