फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गड्ढे में पहिया जाने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक फ्लाईओवर की खस्ताहाल सर्विस रोड हादसों का कारण बन रही है। बारिश के दौरान हुए जलभराव के चलते बाइक सवार बुजुर्ग को गहराई का अंदाजा नहीं हुआ। गड्ढे में पहिया जाने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरने की वजह से बुजुर्ग को चोटें आईं। इस हादसे का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दो सप्ताह पहले ही इस सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया था। पहली ही बारिश के बाद पानी भरने से सड़क दोबारा उखड़ गई। यहां कराया गया मरम्मत का कार्य 15 दिन भी नहीं टिक पाया।
शुक्रवार को हुए हादसे के बाद बुजुर्ग कुछ देर के लिए मौके पर ही बेहोश हो गए। गनीमत रही कि वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में भी इस बदहाली को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहला हादसा नहीं है, जर्जर सड़क और जलभराव के कारण यहां रोजाना बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया गया, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पीडब्लूडी एक्सईएन भगत सिंह ने बताया कि रोड को कुछ दिन पहले ही ठीक कराया गया था। वहां नाला न होने की वजह से रोड पर पानी भरता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें