फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक की हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव हसनपुर में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वारदात बीते वर्ष मई में हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी रवि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका भाई छत्रपाल पिछले साल चार मई की रात गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में दावत खाने गांव के ही मदन सिंह, जुगेंद्र, गुलाब सिंह और प्रेम सिंह के साथ गया था। देर रात तक छत्रपाल घर नहीं लौटा तो उन्होंने रात में ही तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पांच मई की सुबह ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उनके भाई छत्रपाल का शव गांव के पास एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
घटना की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करा दी। शनिवार को पुलिस ने मदन सिंह और जुगेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें