फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौ साल की बच्ची से बुजुर्ग ने की दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। नौ साल की बच्ची से बुजुर्ग ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। शनिवार शाम जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी परिजनों के अनुसार, उनकी पौत्री शनिवार दोपहर बाजार से सामान खरीदने गई थी। लौटते समय रास्ते में पड़ऩे वाली मिठाई की दुकान पर बैठे 60 साल के बुजुर्ग ने बालिका को पास बुलाया और उसे लालच देकर दुकान के ऊपर वाले कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची। बच्ची ने भय के कारण घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। शाम में सहमी हुई बच्ची से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी के अपने साथ थाने ले आई। लोगों ने आरोपी को पीटा भी।
विज्ञापन

आरोपी कई साल पहले भी इसी तरह की घटना के मामले में जेल भी जा चुका है। बच्ची के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मां बाहर नौकरी करती है, जबकि बच्ची अपने बाबा-दादी के साथ रहती है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें