फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलीला मंच से खींचकर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। थाना क्षेत्र के गांव जुन्हाई में रामलीला मंच से खींचकर रवि सिंह की हत्या करने के दो और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

जुन्हाई गांव में 25 अक्तूबर की रात गांव के ही रवि सिंह की हत्या रामलीला मंच से खींचकर ले जाने के बाद कर दी गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि गांव के आकाश सिंह से देवर अमित का विवाद मेरठ में हुआ था। आकाश सिंह के गांव पहुंचने पर पति रवि सिंह ने विवाद का कारण पूछा।
विज्ञापन

इसको लेकर आकाश ने पिता व दो भाइयों सहित सात-आठ बदमाशों की मदद से उनके पति की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रमपुरा गांव के नितिन यादव सहित आठ लोगों को जेल भेज दिया था। हत्याकांड में ही वांछित चल रहे थाना शेरगढ़ के गांव रम्पुरा निवासी पारस सक्सेना व जसवंत उर्फ भूरा को शनिवार दोपहर नगरिया बिहारीपुर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उनके पास से घटना में प्रयोग किए डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें