फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिपाल प्रधान गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 15-15 हजार रुपये का घोषित था इनाम

Tue, 16 Sep 2025 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महिपाल प्रधान के गिरोह के दो शातिरों को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जमीन दिखाकर रुपये हड़पने वाले महिपाल प्रधान के गिरोह के दो शातिरों को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। दोनों धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित थे। इन पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


मीरगंज के गांव मसीहाबाद के प्रधान महिपाल यादव और उसके रिश्तेदार नन्हे यादव का गिरोह करीब पांच साल से जिले में काश्तकारों से धोखाधड़ी कर कई करोड़ रुपये ठग चुका है। गिरोह के लोग सेठ, फैक्टरी मालिक, होटल मालिक, मैनेजर, सर्वेयर और वकील बनकर ग्रामीणों से मिलते थे। फिर फैक्टरी लगाने या नामी होटल बनाने के लिए जमीन खरीदने का झांसा देकर उनसे ठगी कर लेते थे। गिरोह के खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दो साल में दर्ज किए गए हैं।

एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने बताया कि मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई थी। भोजीपुरा थाने में दर्ज ठगी के मुकदमे में गिरोह के सदस्य आंवला के ढिलवारी निवासी सलीम और अबरार वांछित चल रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को भोजीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ग्रामीणों को जमीन खरीदने का झांसा देकर ठगी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें