बस में बैठे छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। सभी चिल्लाते हुए बस से नीचे उतरे। हादसे में छह छात्र-छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गए। ड्राइवर व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। विद्यार्थियों को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बड़ा बाईपास की एक लेन पर लगा जाम
कोहरे में वाहनों की भिड़ंत के साथ ही हाइवे पर लंबा जाम भी लग गया। मौके पर इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। फिर भोजीपुरा थाना पुलिस, सीबीगंज पुलिस भी आ गई। नवाबगंज सीओ चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे और क्रेन से वाहनों को हटवाया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोहरे की वजह से हादसा होने की पुष्टि हुई है। विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।