फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेंपो की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दावत खाकर लौट रहा था, आंवला-भमोरा मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

भमोरा। आंवला-भमोरा मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रक चालक बादाम सिंह की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने के बाद घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय सामने से आए तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बादाम सिंह का खुद का ट्रक था और वह स्वयं उसे चलाता था। उसकी शादी हो चुकी थी। परिवार में पत्नी पिंकी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पांच भाइयों में बीच का था। वह शनिवार को रिश्तेदारी में दावत पर गया था। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस और परिजन उसे सीएचसी भमोरा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देर शाम शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें