फरीदपुर। पुलिस ने कंजर गौटिया नहर की पटरी के पास से एक युवक को 470 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में आरोपी और उसे अफीम उपलब्ध कराने वाले साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली कि शनिवार को कंजर गौटिया नहर की पटरी वाले रास्ते पर एक युवक बाइक के साथ अफीम बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम पचौमी निवासी आरोपी आदर्श को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि यह अफीम उसे गांव धीरपुर निवासी उसके मित्र मनजीत ने बेचने के लिए दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद