फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रास्ते में छेड़ता है, भेजता है अश्लील मैसेज': शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, आपबीती सुनकर सब सन्न

Fri, 19 Jan 2024 10:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार निवासी बरखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा को एक युवक परेशान कर रहा है। उसके डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। जानकारी लगने पर पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनकी पुत्री शहर कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर हाईवे स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। उनकी पुत्री को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक आए दिन छेड़खानी करता है। स्कूल जाते वक्त रास्ते में रोककर कमेंट करता है। आरोपी ने कई बार उनकी पुत्री के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।

नौ जनवरी को उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी। तभी टनकपुर हाईवे पर आरोपी ने उनकी पुत्री को रोक लिया और अश्लील हरकतें कीं। उनकी पुत्री ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद से उनकी पुत्री डर के मारे स्कूल नहीं जा रही।
विज्ञापन

छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार निवासी बरखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया छात्रा का कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें