ट्रक चालक ने कॉल करके कार से दो लोगों को बुला लिया। उनकी एआरटीओ से तकरार हुई। इसके बाद आरोपियों ने एआरटीओ को देख लेने की धमकी दी और उनकी कार को टक्कर मारकर भाग गए।
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि लाल रंग की कार थी। कार सवार ओवरलोड ट्रक के चालान का विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर उनको कुचलने की कोशिश की। ट्रक को थाने में बंद करा दिया गया है।