विश्वनाथ द्वार तक दिखेगी एक जैसी थीम
त्रिलोकी चौक को नाथ कॉरिडोर की थीम से जोड़ने की योजना है। इसी मार्ग पर आगे बीडीए की ओर से विश्वनाथ द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में पीलीभीत रोड के चौड़ीकरण को भी नाथ कॉरिडोर की थीम के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इससे त्रिशूल तिराहा, विश्वनाथ द्वार व पीलीभीत मार्ग के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान की निरंतरता कायम हो सकेगी।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि जनपद की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ा जा रहा है। त्रिशूल तिराहे को शक्ति और देवी पार्वती के स्वरूप पर आधारित थीम पर विकसित किया जाएगा। आईलैंड पर स्थापित होने वाला कमल शक्ति, नारी शक्ति व सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा। लैंडस्केपिंग, फव्वारे व फोकस वॉल के जरिए इसे शहर की पहचान के तौर पर विकसित करने की योजना है।