फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हाईवे पर हंगामा: कार में पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर भड़का शौहर, पीछा कर पकड़ा, युवक को पीटा

Thu, 03 Sep 2026 03:15 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को एक युवक की कार में सवार होते देख लिया। पति ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। उसने युवक को जमकर पीटा। 
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर हुआ हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर एक शख्स ने अपनी बीवी को एक युवक की कार में सवार होते देख लिया। कार चालक को पत्नी का आशिक मानकर पीछे से आए पति ने उसे गालीगलौज कर पीटना शुरू कर दिया। पत्नी को भी पीटा। उसके साथ आए परिजन ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  

विज्ञापन


लोकेशन ट्रेस कर पीछा कर रहा था शौहर 
शख्स अपनी पत्नी पर लंबे समय से शक कर रहा था। पति ने उसके फोन और लोकेशन पर नजर रखी। वह उसका पीछा करने लगा। हाईवे के पास महिला एक लाल रंग की कार में सवार हो गई। थोड़ी ही दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे पति ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर कार को रुकवा लिया।

युवक को मारे कई थप्पड़
कार रुकते ही पति आगबबूला हो गया। उसने उतरते ही चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे बाहर निकाल लिया। चालक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कि इसने सिर्फ लिफ्ट मांगी थी। मैं कहीं नहीं ले जा रहा, ये मेरी बहन जैसी है। लेकिन गुस्से में तमतमाए पति ने उसकी एक न सुनी और गाली-गलौज करते हुए दनादन थप्पड़ जड़ दिए। पति चिल्लाता रहा कि मैंने अपनी आंखों से इसे (पत्नी) कार में बैठते देखा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नकाब खिंचकर पत्नी पर भी उठाया हाथ 
मारपीट और हंगामे के दौरान महिला कार से बाहर निकलकर सहमी खड़ी रही। पति ने उस पर भी हाथ छोड़ दिया और नकाब खींच दिया। महिला रोकर सफाई देती रही और खुद को बेकसूर बताती रही, लेकिन पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वीडियो में महिला का पति कहता सुनाई दे रहा कि लोकेशन पर पूरा मोबाइल लेकर चल रहे थे हम।

तमाशबीन बनी रही भीड़
हाईवे पर हंगामा होता देख राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। दोनों ओर से गाड़ियां रुकने लगीं और जाम के हालात बन गए। लोग मूकदर्शक बनकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बाद में कुछ बुजुर्गों और राहगीरों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है ना ही कोई तहरीर आई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें