फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा

विज्ञापन
इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फिट ऊंचा झंडा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भीड़भाड़ से किया परहेज, सामाजिक संगठनों ने भी सादगी से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बरेली। कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया गया। पहली बार गिने-चुने लोगों की मौजूदगी में आपसी दूरी का ख्याल रखते हुए ध्वजारोहण किया गया। सामाजिक संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन

कालीबाड़ी के श्री विष्णु बाल सदन में प्रधानाध्यापिका मंजू खत्री ने ध्वजारोहण किया। जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, सीएसए पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना जौहरी, शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा, संत रविदास सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य सुखनंदन प्रसाद, कैंब्रिज स्कूल में चेयरमैन डॉ. बीके शर्मा, बरेली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार शर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य शिवलेश चंद्र पांडेय, केडीईएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत मेहता ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर ब्रजलोक में अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। पत्रकार समाज कल्याण समिति की ओर से महामंत्री अग्रसेन श्रीवास्तव और विशाल ने धर्मकांटा चौराहे पर ध्वजारोहरण किया।उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् में जिला योग प्रशिक्षिका सर्वेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन राष्ट्रगान गाया।
सामाजिक संगठनों ने भी पूरे जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। स्टेट बैंक वरिष्ठ नागरिक समूह के एसके कपूर, आरपी भटनागर समेत 250 सदस्यों ने घरों में बच्चों के साथ तिरंगे कपड़े पहनकर शहीदों का नमन किया। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने रेलवे स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सतीश बघेल, आनंद सरन आदि ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अफरोज मियां मुल्ला जी, क्रांतिकारी छात्र परिषद के रजत कुमार, गरीब बेरोजगार विकास पार्टी के संयोजक डॉ. बीआर अविचल, बरेली इंटरनेशनल विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर डॉ. लता अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. किरन अग्रवाल आदि ने ध्वजारोहण किया।

खान बहादुर खान की मजार पर चादरपोशी

बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब खान बहादुर खान की पुरानी जिला जेल स्थित मजार पर चादरपोशी की गई। इस दौरान डीएम नीतीश कुमार के साथ प्रशासन के कई अधिकारी, सद्भावना समिति के अध्यक्ष तुषार चंद्रा, कुतुबद्दीन, प्रेमपाल गंगवार, तस्दीक, नवाब शफ्फन खां, नवाब लियाकत अली, सलीम खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें