फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाली जगह पर वाहन पार्क किया तो होगा चालान

विज्ञापन
सड़क पर कारें खड़ी होने से लग रहा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दोबारा ऐसी गलती करने पर देना होगा डबल जुर्माना

बरेली। बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन पार्क करना अब मुसीबत का सबब बन सकता है। ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों का तत्काल ही फोटो चालान कर जुर्माना वसूल करेगी। लोगों को मौके पर ही उनकी गलती भी बताई जाएगी और दोबारा ऐसी गलती करने पर डबल जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से वाहनों की चेकिंग का सिलसिला तेज हुआ है। चौराहों और हाईवे पर बड़ी संख्या में रोज सैकड़ों लोगों के चालान किए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग बाजारों में वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। एसपी ट्रैफिक ने स्टाफ को बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों के चालान बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस ऐसे स्थानों पर खड़े वाहनों का फोटो चालान करेगी जहां सड़क पर लोग वाहन छोड़कर खरीददारी करने चले गए हैं और इन वाहनों की वजह से अव्यवस्था व जाम की स्थिति है। फोटो चालान को संबंधित वाहन चालक के लौटने पर उसे दिखाकर बताया भी जाएगा कि उसने वाहन गलत तरीके से खड़ा कर दिया था जिसकी वजह से जाम लग रहा था।

‘देखने में आ रहा है कि बाजार और भीड़ वाले दूसरे स्थानों पर लोग वाहनों को सड़क पर आड़ा तिरछा छोड़कर खरीददारी करने या दूसरे काम निपटाने चले जाते हैं। ऐसे लोगों की वजह से जाम की समस्या बनती है। अब इनके खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जाएगी।’ - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें