फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से चलेंगी चालीस लोहिया बसें

Fri, 30 Jan 2015 12:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों के जरिए गांवों को शहर से जोड़ने की योजना बनाई है। अब प्रदेश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में लोहिया बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। बरेली परिक्षेत्र में चालीस लोहिया बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में रोडवेज बस सेवाएं नहीं हैं। जहां से रोडवेज बसें चलाई जा रहीं वहां किराया ज्यादा होने से सवारियां नहीं मिलती हैं। परिवहन निगम की लोहिया बसें शहरों से तहसील मुख्यालय होकर ग्रामीण इलाकों में चलाई जाएंगी। इनका किराया सामान्य बसों से 25 प्रतिशत कम होगा। बरेली परिक्षेत्र को 40 बसें मिलेंगी। इनके रूट का खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। एआरएम नीरज अग्रवाल ने बताया कि हर रोड पर चार-चार बसें चलेंगी। शासन से जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद संचालन शुरू होगा।
चयनित मार्ग
बरेली-शाही रोड, बरेली-बीसलपुर, बरेली वाया फरीदपुर खुदागंज, बरेली वाया आंवला-बदायूं, बदायूं-जलालाबाद, बदायूं-दातागंज, बदायूं-कादरचौक, पीलीभीत वाया पूरनपुर-माधोटांडा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें