आस्था स्पेशल से अयोध्या जाएंगे 450 श्रद्धालु
बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे बरेली से पहली आस्था स्पेशल (01317 देहरादून-अयोध्या) ट्रेन गुजरेगी। इसमें बरेली से 450 श्रद्धालुओं ने सीटें बुक कराई हैं। यह ट्रेन बृहस्पतिवार दोपहर 2:15 बजे देहरादून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 9:30 बजे बरेली पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह यह ट्रेन 5:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
वापसी में 01317 अयोध्या-देहरादून आस्था स्पेशल 27 जनवरी को शाम छह बजे अयोध्या से चलकर रात एक बजे बरेली आएगी। 28 जनवरी को सुबह 7:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। इस ट्रेन को देहरादून-अयोध्या के बीच छह स्टेशनों पर ही ठहराव दिया जाएगा।
हरिद्वार, ऋषिकेश से भी चलाई जाएंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे अलग-अलग तारीखों में हरिद्वार और ऋषिकेश से भी आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। देहरादून से चलाई जाने वाली ट्रेन में 18, जबकि हरिद्वार और ऋषिकेश से अयोध्या के बीच चलाई जाने वाली ट्रेनों में 22 कोच लगाए जाएंगे। दरअसल, हरिद्वार से देहरादून के बीच सिंगल लाइन है। ऐसे में इस लाइन पर 18 कोच से ज्यादा की ट्रेन चलाना मुश्किल भरा है।