लखीमपुर खीरी। रेलवे ट्रैक के साथ प्लेटफार्म भी बनकर तैयार हो चुका है। ट्रेन दौड़ने के लिए बस उद्घाटन का इंतजार है। रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य का शुक्रवार को जायजा लेने आईं डीआरएम ने जब दस अगस्त से ब्रॉडगेज ट्रेन का संचालन शुरू करने होने की जानकारी दी तो यात्रियों में खुशी छा गई। उनका कहना था कि दस अगस्त से लखनऊ तक का सफर तो आसान हो जाएगा, क्योंकि बस का सफर महंगा होने के साथ कष्टकारी रहता था।
सीतापुर मैैलानी के बीच 15 अक्तबूर 2016 को ट्रेन संचालन बंद होने के बाद लखनऊ और बरेली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। लखनऊ और बरेली जाने के लिए यात्रियों के पास सिर्फ बस का ही एक मात्र सहारा रहा गया। बस से यात्रा करने में यात्रियों को जहां कई गुना अधिक किराया वहन करना पड़ता था तो वहीं बसों में धक्का मुक्की के बीच सफर करना पड़ता था। वह भी टूटे-फूटे हाईवे पर। ऐसे में कई बार बेचारे यात्री बीमार तक पड़ जाते थे। इससे यात्री जल्द से जल्द ट्रेन संचालन शुरू कराने की मांग करने लगे थे। इस बीच शुक्रवार को डीआरएम की ओर से बड़ी लाइन की ट्रेन दौड़ाने की जानकारी दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
एक नजर
सीतापुर मैलानी के बीच मीटर गेज ट्रेन का संचालन बंद हुआ- 15 अक्तूबर 2016
लखीमपुर से सीतापुर की दूरी-46 किलोमीटर
लखीमपुर से ऐशबाग की दूरी- 132 किलोमीटर
बस से लखीमपुर से सीतापुर का किराया- 52 रुपये
बस से लखीमपुर से कैसरबाग का किराया- 146 रुपये
संचालन बंद होने से पहले ट्रेन का किराया
लखीमपुर से सीतापुर- पैसेंजर का 15 रुपये और एक्सप्रेस का 30 रुपये
लखीमपुर से ऐशबाग- पैसेंजर का 30 रुपये और एक्सप्रेस का 60 रुपये
लखीमपुर से ऐशबाग- पैसेंजर का 30 रुपये और एक्सप्रेस का 60 रुपये