बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी। कार तेज रफ्तार में रही होगी, जिससे चालक कार रोक नहीं पाया और पुल खत्म होते ही करीब 25 फीट नीचे रामगंगा में गिर गई, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खून से लाल हुआ पानी
जिस जगह कार गिरी वहां पानी नहीं था। पास गड्ढे में पानी भरा था, जो खून से लाल हो गया। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मंजर देख दंग रह गए थे। सूचना मिलने के बाद फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाए गए। फरीदपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतकों की हुई शिनाख्त
तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मैनपुरी के बिछवां निवासी अमित सिंह (38), फर्रुखाबाद के अजीत कुमार (35) व उनके चचेरे भाई नितिन (30) की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। ये लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए शॉर्ट कट रास्ते से बरेली के फरीदपुर जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।