फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयूबखां चौराहे की ओर काम शुरू होने से ट्रैफिक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम ने किला और चौकी चौराहा रोड के बाद अयूब खां की ओर भी फ्लाईओवर बनाने के लिए सड़क की खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इससे चौपुला से अयूब खां की ओर एक साइड का ट्रैफिक बंद हो जाने से पब्लिक को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है है। उधर किला की सड़क भी ठीक न कराने से जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब दो महीने से चौकी चौराहा रोड के बाद किला रोड पर फ्लाईओवर बनाने के लिए पिलर बनाए जा रहे थे। हालांकि यहां रोड ठीक न होने और अन्य अव्यवस्था से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। अब चौपुला से अयूब खां चौराहा की ओर ओवरब्रिज बनाने के लिए सड़क की खुदाई शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के लिए सेतु निगम ने मंदिर की ओर वाली सर्विस रोड को बंद कर दिया है। अब केवल दूसरी ओर से वाहन निकल पा रहे हैं। इससे यहां भी ट्रैफिक की दिक्कत शुरू हो गई है। पब्लिक का कहना है कि प्रशासन और सेतु निगम दोनों को ही संयुक्त प्रयास चाहिए, ताकि पुल के काम के साथ वाहनों का आवागमन भी आसानी से होता रहे। इस संबंध में सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
कई बार लगा जाम... पब्लिक परेशान
चौपुला पर तंग सड़क की वजह से पूरे दिन जाम लग रहा है। चौपुला पर सेतु निगम के ओवरब्रिज निर्माण से रास्ता संकरा हो गया है। चौकी चौराहा जाने वाला मार्ग दलदल जैसा हो गया है तो अयूब खां जाने वाले रास्ते पर भी सड़क तंग है। सिटी स्टेशन दिशा में पिलर बनाने का काम तेजी से चल रहा है, जिससे आधे से ज्यादा रास्ता बाधित है। बचे रास्ते पर सर्विस लेन बन रही है। इससे जाम की स्थिति मंगलवार को भी बनी रही। दिन में कई बार जाम लगा। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार का कहना है कि एक साथ कई निर्माण कार्यों की वजह से सड़कों पर आवागमन की समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रही है कि सड़कों पर जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें