बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को नरियावल स्थित एक रिसॉर्ट में हुई। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा ने जीएसटी पंजीकरण समेत पक्के बिल से कारोबार की अपील की।
प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने डिजिटल मनी अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने नगर निगम की ओर से कॉमर्शियल प्रतिष्ठान से टैक्स वसूली के अलावा अन्य टैक्स पर आपत्ति जताई। मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने छोटे व्यापारी और कर्मकार को संगठन से जोड़ने के लिए कहा। अंजनी गुप्ता और महावीर जायसवाल के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर उनका स्वागत हुआ। यहां धर्मवीर जायसवाल, गौरी शंकर खंडेलवाल, कपिल अग्रवाल, मनमोहन सब्बरवाल, श्याम मिठवानी, अनुज पांडे, लकी मोगा, ईशान गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो