फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रोस्टर पर भिड़े व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में कोरोना का खतरा कम करने के लिए बाजार 15 दिन बंद करने के जिस मुद्दे पर कुछ ही दिन पहले व्यापारी संगठन बुरी तरह भिड़ गए थे, वह मंगलवार को बाजार का रोस्टर तय करने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ हुई बैठक में फिर गर्मा गया। एक गुट के सभी दिन पूरा बाजार खोलने की मांग के बाद जब दूसरे गुट ने भीड़ कम रखने के लिए बाजार पाली या दिशा के आधार पर ही खुलवाने का आग्रह किया तो गर्मागर्मी के साथ आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। डीएम और एसएसपी ने भी बाजार में भीड़ कम रखने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए रोज पूरा बाजार खोलने की मांग पर असहमति जताई।
विज्ञापन

बाजार में बुधवार से नया रोस्टर लागू किया जाना है जिसे तय करने के लिए प्रशासन मंगलवार शाम वेबिनार के जरिये हुई बैठक में व्यापारियों से करीब एक घंटे तक सीधा संवाद किया। इस दौरान एक गुट ने पुराने रोस्टर की सराहना करते हुए उसे यथावत लागू रखने पर जोर दिया तो दूसरे गुट शासनादेश के मुताबिक शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी पांचों दिन पूरा बाजार खोलने देने की अनुमति की मांग की। इस पर गर्मागर्मी शुरू हो गई। बाजार में बढ़ती भीड़ पर चिंता जताई गई तो कुछ व्यापारी नेताओं ने इसका ठीकरा पुलिस पर फोड़ दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि श्यामगंज में हालात सबसे खराब हैं जहां ई-रिक्शा और ठेलों की भरमार की वजह से अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। दूसरे गुट के नेताओं का कहना था व्यापारियों और आम पब्लिक की सुरक्षा के लिए अलग-अलग दिन पाली या दिशा के आधार पर ही बाजार खुलने की व्यवस्था बेहतर है। इस पर व्यापारी नेता आपस में भिड़ गए। डीएम और एसएसपी के सामने उनके बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।
बाजार में भीड़ बढ़ने के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि हर चौराहे और सड़क पर 24 घंटे पुलिस तैनात नहीं की जा सकती। कंटेनमेंट जोन सौ से ज्यादा हो चुके हैं, वहां भी पुलिस तैनात रहती है। सराफा बाजार और बैंक भी खुल रहे हैं, इसलिए शहर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था का भी ख्याल पुलिस को रखना है। बाहर से लोगों के न आने के बावजूद बाजार में भीड़ बढ़ रही है। बाजारों में पार्किंग का भी इंतजाम नहीं है। लिहाजा सभी का हित ध्यान में रखकर ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम नीतीश कुमार ने भी पांचों दिन पूरा बाजार खुलने पर सहमति नहीं जताई। यह जरूर कहा कि बाजार खुलते हुए काफी दिन गुजर जाने के बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है। बाजार खुलने की व्यवस्था व्यापारियों और पब्लिक की सुरक्षा के आधार पर ही लागू की जाएगी। बेविनार में जीएसटी उपायुक्त गौरी शंकर, व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य पवन अरोरा, राजेंद्र गुप्ता, विशाल मेहरोत्रा, दुर्गेश खटवानी, रामकृष्ण शुक्ला, केके चंदानी, संजीव चांदना समेत करीब 35 व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें