फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार का लॉकडाउन खत्म होने से व्यापारी खुश, कहा- धन्यवाद सरकार

विज्ञापन
राखी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के मद्देनजर लॉकडाउन समाप्त करने की मांग कर रहे थे व्यापारी

बरेली। शासन के रविवार का लॉकडाउन भी समाप्त करने से व्यापारी बेहद खुश हैं। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पूरी कर दी है। अब त्योहार पर व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारियों ने हाल ही में रविवार का लॉकडाउन खत्म करने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया था। हम लोग रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर लॉकडाउन समाप्त करने की मांग कर रहे थे। सरकार के रविवार का लॉकडाउन समाप्त कर देने का व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

व्यापारियों की बात

साप्ताहिक लॉक डाउन समाप्त होने का व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। हम लोग सरकार से इसकी बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। - संजय आनंद, मेवा व्यापारी

सरकार ने व्यापारियों के हित में फैसला लिया है। रक्षाबंधन रविवार को पड़ रहा है। बाजार खुलने का व्यापारियों का फायदा होगा। - दर्शन लाल भाटिया, कपड़ा व्यापारी

विज्ञापन


सरकार ने बहुत सही समय पर साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म करने का फैसला किया है। चूंकि रक्षाबंधन रविवार को पड़ रहा है, इसलिए व्यापारियों को खासा लाभ मिलेगा। - राहुल खंडेलवाल, मिठाई कारोबारी

यह व्यापारियों के लिए बहुत अच्छी बात है। अब सर्विस क्लास भी बाजार तक पहुंच सकेगा। अभी तक नौकरीपेशा लोग बाजार में खरीदारी नहीं कर पा रहे थे। - जितेश गुप्ता, साड़ी व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें