फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई पर भड़का व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बे में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण चिह्नीकरण के बाद व्यापार मंडल खुलकर विभाग के विरोध में आ गया है। उद्योग व्यापार मंडल ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीडब्ल्यूडी हर साल दुकानों और मकानों का चिह्नीकरण कर व्यापारियों को डराता-धमकाता है और शोषण की स्थिति पैदा करता है।
विज्ञापन

व्यापारियों का यह भी आरोप है कि मीरगंज निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से व्यापारियों से अवैध वसूली करता है और पैसे न देने पर धमकी देता है। व्यापार मंडल का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की इस कार्रवाई की वजह भी उस व्यक्ति द्वारा शासन को भेजी गई शिकायत है, जिसके बाद विभाग हरकत में आ गया।
अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता, चरणजीत सिंह उर्फ टोनी, युवा अध्यक्ष जीशान अंसारी, महामंत्री अरविंद गंगवार आदि ने कहा कि बिना किसी ठोस कार्ययोजना के बार-बार होने वाला चिह्निकरण व्यापारियों के लिए उत्पीड़न का कारण बन गया है। इन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पीडब्ल्यूडी अपनी मनमानी और कथित वसूली की नीति नहीं रोकता तो व्यापारी बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि पहले निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें