फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मिलक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली खंती में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए चालक की उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। घटना क्षेत्र के हाईवे स्थित धर्मपुरा बाइपास पर हुई।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी 45 वर्षीय रिजवान ट्रैक्टर-ट्राॅली से कोयला लेने मीरगंज से रामपुर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में रिजवान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों ने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकलने की कोशिश की। सूचना पर जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन जेसीबी चालक भी नाकाम रहा। इसके बाद ट्रैक्टर को उठाने के लिए क्रेन मंगवाई गई। क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाया गया और घायल चालक को बाहर निकाला। इस दौरान चालक एक घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा।
गंभीर घायल चालक को परिजन बरेली ले गए, जहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रिजवान करीब 20 साल से थाना मीरगंज के सिंगरा ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। संवाद
विज्ञापन



बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रिजवान की पत्नी और उसकी तीन बेटी व एक बेटा है। सबसे बड़ी पुत्री लगभग 13 वर्ष की है, फिर 11 वर्ष का पुत्र है। उससे छोटी उसकी दो बेटियां हैं। शाम में मृतक का शव जब उसके गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। सभी बच्चों को देखकर भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें