फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विटजरलैंड के सैलानियों को रास आया पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अगली बार आएंगे परिवार के साथ 

Sun, 18 Nov 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्विटजरलैंड के दो सैलानियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व बेहद पसंद आया। पिता कलॉडियो और उनकी पुत्री विटोरिया का कहना है कि अगली बार वे यहां पर पूरे परिवार के साथ आना चाहते हैं। 

विज्ञापन


सैलानी रात भर कैंप में ठहरने के बाद रविवार सुबह सैलानी मुस्तफाबाद स्थित एंट्री प्वाइंट पर पहुंचे। वहां से उन्होंने टाटा जीनान से जंगल सफारी की। करीब तीन घंटे तक जंगल भ्रमण के दौरान मोर व हिरन के झुंड देख दोनों काफी खुश हुए। 

दोनों सैलानी अपने दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे हैं। सैलानियों ने यहां की खूबसूरती को भी निहारा और उसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि अगली बार परिवार समेत यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि 15 नवंबर को ही पर्यटकों लिए टाइगर रिजर्व खोला गया है और ये पिता-पुत्री इस बार के पहले विदेशी सैलानी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें