फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा जिला सहकारी बैंक चेयरमैन का फैसला

Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Today will decide the District Cooperative Bank chairman - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद का फैसला सोमवार को 11 बजे तक हो जाएगा। सुबह 8.30 बजे सहकारी बैंक मुख्यालय पर प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन के बाद बैंक संचालक मंडल के सदस्यों के वोट पड़ेंगे। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। वर्तमान में कार्यवाहक चेयरमैन मलखान सिंह यादव काम देख रहे हैं। 
विज्ञापन

बैंक संचालक मंडल में 14 सदस्य हैं। चेयरमैन पद हासिल करने के लिए आठ सदस्यों के बहुमत की जरूरत होगी। कार्यवाहक चेयरमैन मलखान सिंह यादव चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के करीबी वीरेंद्र कुमार त्रिगुणायक और चौधरी छत्रपाल सिंह चेयरमैन पद के लिए आमने-सामने हैं। दोनों में किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश सपा दफ्तर में पूरे दिन चलती रहीं। संचालक मंडल सदस्यों की कई दौर की बैठक भी बुलाई गई लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों दावेदार चुनाव लड़ने पर अड़े रहे। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने चौधरी छत्रपाल सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वीरेंद्र कुमार त्रिगुणायक भी जिलाध्यक्ष के करीबी हैं लेकिन उनको बसपा समर्थित वीरेंद्र गंगवार के अलावा विरोधी खेमे के सदस्यों का भी समर्थन हासिल होना बताया जा रहा है। हालांकि दोनों दावेदार सदस्यों से अपने पक्ष में वोट देने के लिए सघन संपर्क में लगे हैं। 
अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक अगर सुबह तक किसी एक नाम पर सहमति न बनी तो सपा से दो प्रत्याशियों के अलावा मलखान सिंह यादव भी डमी कंडीडेट के तौर पर नामांकन कर सकते हैं। दोनों दावेदारों में से किसी एक नामांकन खारिज होने की स्थिति में मलखान सिंह के पक्ष में समीकरण बनाए जा सकते हैं। पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह गंगवार ने भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। सपा के दो प्रत्याशी आमने-सामने होने से रोचक मुकाबले के आसार हैं। 
विज्ञापन


मैं डीसीबी चेयरमैन पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। अपने वोट के अलावा समर्थक सदस्यों के वोट वीरपाल विरोधी प्रत्याशी को दिलाकर सपा प्रत्याशी को हराने में अपनी भूमिका अदा करूंगा।  वीरेंद्र सिंह गंगवार, पूर्व चेयरमैन डीसीबी   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें