फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली कॉलेज में फीस जमा करते ही तत्काल पोर्टल पर लॉक कर रहे हैं सीट
विज्ञापन

- सैन्य अध्ययन, जंतु विज्ञान, सांख्यिकी और इकोनॉमिक्स में प्रवेश बेहद कम

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली, मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। बुधवार को जो विद्यार्थी प्रवेश लेने पहुंचे उनसे कॉलेज में शुल्क जमा कर पोर्टल पर सीट लॉक करा दी गई, ताकि प्रवेश में कोई अड़चन न आए।
विश्वविद्यालय प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडेय के मुताबिक प्रवेश के लिए अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। करीब 85 फीसदी कॉलेजों में प्रवेश की कवायद पूरी हो चुकी है। शेष काॅलेजों के ज्यादातर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हो चुके हैं। कुछ विषय में प्रवेश हो रहे हैं, जिन्हें 24 घंटे में पूरा करना होगा। अब आगे तिथि बढ़ाए जाने की कोई गुंजाइश नहीं है। अगर तिथि आगे बढ़ाई जाएगी तो शैक्षिक सत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन

इधर, बरेली कॉलेज के अलावा अन्य सभी कॉलेजों में परास्नातक के प्रवेश हो चुके हैं। वहां कक्षाएं शुरू होने की तैयारी चल रही है। बरेली कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओपी राय के मुताबिक दस सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने का अंतिम दिन था। बरेली कॉलेज में सीटें ज्यादा हैं। विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न हों इसलिए विश्वविद्यालय से संपर्क कर दो दिन तिथि बढ़ाई गई। बृहस्पतिवार तक प्रवेश पूरे होने की उम्मीद है।

बरेली कॉलेज में 95 फीसदी प्रवेश प्रक्रिया पूरी
बरेली कॉलेज में एमए ड्राइंग और पेंटिंग, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, उर्दू में सीटें 95 फीसदी भर चुकी हैं। एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ, जूलोजी में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं, शेष प्रवेश बृहस्पतिवार को होने की उम्मीद है। दर्शनशास्त्र में 80 के सापेक्ष सात, इकोनॉमिक्स में 240 के सापेक्ष 55, एमएससी सांख्यिकी में 30 के सापेक्ष चार, एमएससी सैन्य अध्ययन में चार प्रवेश ही हुए हैं। लिहाजा, इन पाठ्यक्रमों की सीटें खाली रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय व्यवस्था, ताकि सीट लॉक में न हो अड़चन
प्रवेश समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद सीट लॉक में अड़चन न हो इसलिए त्रिस्तरीय प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एक टीम मेरिट निकालकर प्रवेश करा रही है। दूसरी, फीस जमा करा रही है। तीसरी, सीट लॉक कर रही है। कॉलेज में दोपहर दो बजे तक काउंसलिंग होती है पर फीस रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा होती है। फीस जमा होने पर अगले दिन सुबह पहले सीट लॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें