फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सक्षम। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे के गांव पट्टी के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11:30 बजे ग्राम पट्टी निवासी मनोज ई-रिक्शा लेकर पेट्रोल पंप के निकट हाईवे पार कर गलत साइड से सैनिक ढाबे की ओर जा रहे थे। तभी रामपुर की तरफ से आ रहे कस्बे के मोहल्ला माली निवासी बाइक सवार सक्षम (19) से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भेज दिया, जहां डॉक्टर ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। मनोज की भी हालत नाजुक है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे सक्षम
सक्षम के पिता भूपराम मौर्य ने बताया कि सक्षम चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह बरेली काॅलेज से बीएससी कर रहा था। पढ़ाई करने के साथ-साथ वह पिता की चाय-समोसे की दुकान पर भी हाथ बंटाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें