फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उधार चुकाना था...रुपयों का नहीं हुआ इंतजाम तो दोस्त को सौंप दी पत्नी; पति की करतूत सुन पुलिस भी हैरान

Thu, 05 Dec 2024 02:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को दोस्त के हवाले कर दिया। पत्नी से कहा कि वह दोस्त की बात मान ले। पत्नी ने विरोध किया तो हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने जब पूरा घटनाक्रम बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। युवक ने पड़ोसी दोस्त की उधारी चुकाने के लिए अपनी पत्नी को उसके हवाले कर दिया। पत्नी ने विरोध जताया तो उस पर छुरी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। पीड़ित महिला ने पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति, ससुर और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। चार बेटियां होने का ताना देते थे। छह सितंबर को चौथी बेटी के जन्म पर ससुरालवाले उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। वह सबकुछ बर्दाश्त करती रही। एक नवंबर को पड़ोसी व्यक्ति घर आया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: मेले में झूले से फिसली लड़की... हवा में लटकी, ऐसे बची जान; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

 

ससुरालवालों ने पीटा 
महिला ने पति से शिकायत की तो उसने कहा कि पड़ोसी के मुझे पर रुपये उधार हैं। वह जैसा कहता है करो। अगले दिन ससुर से शिकायत की तो सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। पति ने छुरी से गर्दन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में महिला मायके पहुंची। जिला अस्पताल में इलाज किया गया। आईजी के आदेश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शेरगढ़: भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
शेरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। 

ये भी पढ़ें- 15 माह में फैसला: कैमरे ने किया बेनकाब, डीएनए ने दी गवाही, बरेली में बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद

महिला ने बताया कि आरोपी रिश्ते में बेटी का फूफा लगता है। पुणे में सिलाई का काम सिखाने के बहाने से वह बेटी को साथ ले गया। वहां उसने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें