बरेली। मतदान के दिन मतदाताओं को आवागमन में किसी तरीके की कोई दिक्कत ना रहे, इसके लिए डीएम मानवेंद्र सिंह ने मतदान केंद्रों पर इमरजेंसी गेट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के बंद पड़े रास्तों को खुलवाने के भी निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ विधानसभा फरीदपुर, भोजीपुरा, नवाबगंज में छह बूथों से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदान के दिन मतदाताओं के आवागमन के लिए इमरजेंसी गेट की सुविधा रखी जाए। कोविड के दृष्टिगत हर केंद्र पर आवागमन के लिए दो से तीन गेट बनाने को कहा ताकि भीड़ इकट्ठी न होने पाए। उन्होंने मतदेय स्थल सरस्वती विद्या मन्दिर फरीदपुर, श्यामा सुन्दर इंटर कॉलेज फरीदपुर, सीएस इंटर कॉलेज फरीदपुर, कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेहगंज पूर्वी, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज फतेहगंज पूर्वी, रिठौरा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज, जेपीएन इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने मतदेय स्थल बनाए गए सरस्वती विद्या मन्दिर में फरीदपुर के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन बच्चों का वैक्सीनेशन अभी रह गया है, उनका तत्काल वैक्सीनेशन कराने की व्यवस्था की जाए। श्यामा सुन्दर इंटर कॉलेज फरीदपुर, जेपीएन जेपीएन इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी को स्कूल के जो रास्ते बंद चल रहे हैं उन्हें खुलवाने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को कठिनाई न हो। इसके बाद डीएम ने सरस्वती विद्या मन्दिर का निरीक्षण किया। जहां वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।