फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, चार रैक आरक्षित की गईं

Sun, 07 Jun 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को दो जोड़ी यानी चार परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। बरेली और मुरादाबाद में दो जोड़ी यानी चार गाड़ियों की रैक को आरक्षित किया गया है। वहीं, रोडवेज ने भी आठ से 10 जून तक रोजाना 40-40 बसों को परीक्षा के लिए आरक्षित किया है। बस अड्डों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम और रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान आठ, नौ और 10 जून को 05309 परीक्षा विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से तड़के 4:00 बजे चलने के बाद 4:48 बजे बदायूं, 5:00 बजे उझानी पहुंचेगी।
यहां से सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। 05310 परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा जंक्शन से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद 4:17 बजे उझानी, 5:35 बजे बदायूं और शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
विज्ञापन

आठ, नौ और 10 मई को 05312 कासगंज जंक्शन-कानपुर अनवरगंज परीक्षा विशेष गाड़ी कासगंज से शाम 6:15 बजे चलने के बाद रात 10:50 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। 05311 कानपुर अनवरगंज-कासगंज जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी कानपुर अनवरगंज से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:20 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी।


आठ रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 120 बसें
बरेली में आगरा, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। बरेली से 17 हजार परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। रोडवेज ने परीक्षा के मद्देनजर आठ रूटों पर रोजाना 40-40 बसों को आरक्षित किया है। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि 120 बसों का आठ से 10 मई तक 24 घंटे संचालन किया जाएगा। पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे पर 24 घंटे कंट्रोल रूम काम करेंगे। कंट्रोल रूम में तीन दिन तीन-तीन शिफ्टों में 18 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रविवार रात आठ बजे से कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाएंगे।
-
17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। आठ से 10 मई तक इन गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशनों से तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 55330 बरेली जंक्शन-कासगंज जंक्शन सवारी गाड़ी को बरेली से 45 मिनट, 15061 कासगंज जंक्शन-लालकुआं एक्सप्रेस को कासगंज से 40 मिनट, 55335 कासगंज जक्शन-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
55337 कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 20 मिनट, 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी को 100 मिनट, 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को 120 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू को बरेली सिटी से 40 मिनट, 55085 पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी को पीलीभीत से 40 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 75302 टनकपुर-पीलीभीत डेमू को पीलीभीत स्टेशन पर 35 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस को 15 मिनट, 55344 कासगंज-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 35 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55345 लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी को कानपुर अनवरगंज और फर्रुखाबाद के स्टेशनों पर 65 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल सवारी गाड़ी को 180 मिनट, 55346 कासगंज-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी को 35 मिनट, 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 95 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 54155 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को आठ व नौ जून को कानपुर सेंट्रल से 145 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें