फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चंदुआ गांव में दिखा बाघ, दहशत

विज्ञापन
गांव चंदुआ चमरौआ में वाघ होने की सूचना पर पहुंची  वनविभाग की टीम
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव चंदुआ चमरूआ गांव में बाघ की चहलकदमी देखी गई, जिससे यह दहशत का माहौल रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। ड्रोन उड़ाकर खोजबीन की, लेकिन कोई वन्यजीव नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव के प्रधान राजकिशोर ने वन विभाग को सूचना देकर बताया कि गांव में बाघ घूम रहा है। उनकी सूचना पर सोमवार की सुबह वन दरोगा माधो सिंह, अकबर अली, असरफ आदि लोग टीम के साथ गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि बाघ गांव में किसान प्रताप के गन्ने के खेत की तरफ देखा गया है। वन टीम ने ड्रोन उड़ाकर तलाशी ली, लेकिन कोई वन्यजीव मौके पर नहीं मिला। बाघ के देखे जाने की सूचना पर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगवाकर बाघ को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग उठाई है। वहीं, वन विभाग की टीम ने गांव के लोगों को सतर्कता बरतने के साथ खेतों की तरफ अकेले न जाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें