फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन आबादी के समीप घूमकर जंगल में चला गया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल से निकलकर आबादी के समीप खेतों में आए बाघ की तीसरे दिन वनकर्मियों को कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। वनकर्मी बाघ के जंगल में लौटने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरीपुर जंगल से निकलकर बाघ मंगलवार को जंगल से करीब तीन किलोमीटर दूर धनाराघाट रोड पर गांव जटपुरा मोड़ के समीप एक गन्ना के खेत से निकलता लोगों ने देखा था। जानकारी पर हरीपुर रेंज की टीम निगरानी को पहुंची। दूसरे दिन बाघ गांव हुसेनापुर के समीप एक गन्ना के खेत से निकलता लोगों ने देखा। शोर-शराबा पर लोगों की भीड़ जुटी। हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने आसपास के लोगों के सतर्क करने के साथ बाघ की निगरानी शुरू की। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाघ की कोई लोकेशन वनकर्मियों को नहीं मिली। हरीपुर रेंज साजिद हसन ने बताया कि बाघ बृहस्पतिवार को नहीं दिखा। मगर उसके पगचिन्ह जंगल की ओर को मिले। बाघ अब जंगल में चला गया है। हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें