फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े कोचों से 10 बैट्री चोरी, कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में चोरों ने रेलवे के यार्ड को निशाना बना लिया। काफी दिनों से चोर रेलवे की संपत्तियां चोरी कर रहे थे। सोमवार रात चोरों ने फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज किया। कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े ट्रेनों के कोचों से चोरों ने 10 बैट्रियां चोरी कर ली। चोरी की घटना को सोमवार रात अंजाम दिया गया। आरपीएफ ने मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को बाकरगंज रोड स्थित वाल्मीकि नगर में एक कबाड़ी के दुकान से बैट्री बरामद कर ली। कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के कई कोच बरेली सिटी स्टेशन के यार्ड में खड़े हैं। यह कोच चोरों के निशाने पर आ गए। चोरों ने कोचों से बैट्री खोलनी शुरू कर दीं। मंगलवार को कोचों से बैट्री चोरी के संबंध में रेलवे कर्मचारियों को पता लगा। मामले में आरपीएफ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

आरपीएफ ने बुधवार को बंसी नगला के आकाश मौर्य, दिनेश मौर्य और बाकरगंज के कबाड़ी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश और विकास ने बैट्री फुरकान को बेची थीं। आरोपियों ने रेल संपत्तियों को चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें