बरेली जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बरेली जंक्शन पर बुधवार को अप लाइन सात व डाउन लाइन की 12 ट्रेनों ने यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया। यात्री शीतलहर के बीच परेशान होते रहे।
अप लाइन की 14511 नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस तीन घंटे, 22419 सुहेलदेव सुपरफास्ट एक घंटे, 12429 नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट दो घंटे, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस दो घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आईं।
डाउन लाइन की 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट तीन घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस दो घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12430 लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक घंटे, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटे, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस एक घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे देरी से बरेली आईं।