फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन किशोर लापता, डीजे संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। घर से डीजे पर काम करने गए तीन किशोर जब तीन दिन बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने डीजे संचालक पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट करवा दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीन नहीं चार बच्चे अपनी मर्जी से रोहतक काम करने के लिए घर से बिना बताए चले गए हैं।
विज्ञापन

गांव मथुरापुर में किराये के मकान में रहने वाली गुड्डी ने पुलिस को बताया कि आरोपी रितिक अपने बहनोई व बहन के घर रहकर डीजे संचालक भगवान दास के साथ काम करता है। नौ मई की दोपहर में उनके बेटे रोहित (13) के साथ ही रोहित के हमउम्र दोस्त विजय पुत्र धारा सिंह व आयुष पुत्र सुनील कुमार को रितिक अपने साथ डीजे पर काम कराने के लिए भगवान दास के पास ले गया।
भगवान दास इन किशोरों को डेलापीर के डमरू चौराहे पर छोड़कर चला गया। उनका बेटा और उसके दोस्त घर नहीं लौटे। जब भगवान दास से इस बारे में बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उल्टा उन्हीं को धमकाने लगा। महिला ने भगवानदास पर तीनों बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रितिक के साथ बाकी तीनों उस दिन पहले गांव में ही स्विमिंग पूल पर नहाने गए थे। नहाने के बाद गांव के शिवम, प्रियांशु, विवेक आदि बच्चे उन्हें मिल गए। इसके बाद सभी समोसा खाने अड्डे की तरफ आए। फिर रितिक समेत चारों अपने साथी बच्चों से यह कहकर बरेली की तरफ जाने वाले ऑटो में बैठकर चले गए कि वह रोहतक में काम करने जा रहे हैं। रोहतक जाने के लिए रुपये की व्यवस्था रितिक ने की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें