फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप से घट रही नमी, दो दिन बाद 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद निकल रही चटक धूप अब गर्मी का अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, करीब सप्ताह भर तक बादल मंडराने से लोगों को धूप से राहत मिली। अब पछुआ हवा का प्रवेश थमने से बादलों का जमावड़ा थम गया है। जिससे तापमान में बढ़त हो रही है। दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री बढ़त दर्ज करा सकता है।
14 मई से उष्ण लहर या लू का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है। फिलहाल तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। रविवार को न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 फीसदी गिरावट के बाद 46 फीसदी नमी दर्ज हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
37.2
25.3
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी।
सूर्योदय 5:24
सूर्यास्त 6:54
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें