फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन तलाक के बाद देवर बोला, मुझसे कर लो हलाला, पीड़िता ने पुलिस को दिया चौंकाने वाला सबूत

Thu, 22 Nov 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तीन तलाक की शिकार महिला अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए महीनों से भटक रही है। महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। 
विज्ञापन


उन्हें सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी, इसमें देवर उससे अपने साथ हलाला करने का दबाव डाल रहा है। आजमनगर इलाके की महिला ने बताया कि वह मूलरूप से मुंबई की रहने वाली है। 

पांच साल पहले बरेली रिश्तेदारी में आई तो आजमनगर में उसकी शादी करा दी गई। कुछ ही दिनों बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने साफ कह दिया कि चाहे जो धंधा करो, उसे कमाकर दो। 
विज्ञापन


मना किया तो ससुरालियों ने 13 नवंबर को पिटाई करके बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। 
विज्ञापन

वह शहर में ही अपनी मौसी के घर पहुंची तो पति और देवरों ने वहां आकर मारपीट की। इसके बाद भी उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई तो देवर ने उस पर अपने साथ हलाला का दबाव डाला। 

विरोध किया तो देवरानी ने परेशानी से बचने की खातिर ऐसा करने को कहा। उसने दो दिन पहले कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें