फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केबल न होने से 220 केवी ट्रांसमिशन से नहीं जुड़ सके तीन उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केबल न होने के कारण साउथ सिटी स्थित नव निर्मित 220 केवी ट्रांसमिशन से किला, मढ़ीनाथ और सुभाषनगर बिजली उपकेंद्रों को जोड़ने का काम अटक गया है। इस कारण इन तीनों उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन में मामूली फॉल्ट पर भी उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

साउथ सिटी ट्रांसमिशन उपकेंद्र का काम अक्तूबर में पूरा करने के बाद यहां से वैकल्पिक तौर पर 33/11 केवी सराय तल्फी और सुभाषनगर बिजली उपकेंद्र को आपूर्ति शुरू करके टेस्टिंग भी कर ली गई। सब कुछ ओके होने के बाद भी ट्रांसमिशन से पूरी तरह आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। 33/11 किला, मढ़ीनाथ और सुभाषनगर बिजली उपकेंद्रों के लिए 33 केवी लाइन परसाखेड़ा से आ रही है। इस लाइन की लंबाई 18 किमी है। ऐसे में छोटा फॉल्ट होने पर भी इसे तलाश करने में काफी देरी लगती है।
साउथ सिटी 220 केवी ट्रांसमिशन से किला, मढ़ीनाथ और सुभाषनगर की दूरी चार से छह किलोमीटर है। तीनों उपकेंद्रों के लिए साउथ सिटी से भूमिगत लाइन डाली जानी है, लेकिन केबल न होने के कारण अब तक काम ही शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में इन तीनों उपकेंद्रों के लोगों को अभी कुछ दिन और समस्या झेलनी होगी। संवाद
विज्ञापन



33 केवी केबल उपलब्ध न होने के कारण 220 केवी ट्रांसमिशन से किला, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर के लिए भूमिगत केबल का काम शुरू नहीं हो सका है। अब केबल मिल गया है। जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह तक तीनों उपकेंद्रों को साउथ सिटी ट्रांसमिशन से जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा।- महावीर सिंह, अधिशासी अभियंता 33 केवी वर्टिकल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें