फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते मिले तीन विद्यार्थी, 1277 अनुपस्थित

विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने पकड़े नकलचियों को यूएफएम में बुक

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में चल रही स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा में सोमवार को अलग-कॉलेजों के तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने उन्हें पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा। पर्ची समेत उत्तर पुस्तिका यूएफएम (अनफेयर मीन्स) में बुक कर दी गई। तीन पालियों में हुई परीक्षा में 44346 उपस्थित और 1277 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड की दो टीम गठित थी। प्रो. केके माहेश्वरी के नेतृत्व में डॉ. आशुतोष प्रिय, डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. हेमा वर्मा शामिल रहे। टीम ने राजकिरन, मेफेयर, रिशीवाल, लक्ष्य, लोकमणि, पृथ्वीराज चौहान, सेवहरा, जनता पीजी कॉलेज, धर्मवीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया। दूसरी टीम ने डॉ. एसके तोमर के नेतृत्व में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, साहू राम स्वरूप, कन्या महिला महाविद्यालय भूड़, त्रिलोक चंद्र, शिव ज्ञान, खुसरो डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. कामिनी, डॉ. मदनलाल, डॉ. एसके चौरसिया शामिल रहे। दोनों टीमों के निरीक्षण में अलग-अलग कॉलेजों में पहली पाली में एक और दूसरी में दो नकलची पकड़े गए। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

एलएलबी ऑड सेमेस्टर का परिणाम घोषित

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार शाम लॉ के ऑड सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। बरेली कॉलेज के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम, तृतीय और पंचम ऑड सेमेस्टर के परिणाम घोषित हुए हैं। सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ब्यूरो

पीजीटी : प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल बदला

बरेली। 17 और 18 अगस्त को पीजीटी परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल परिवर्तित हुआ है। इसके तहत स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। स्नातक द्वितीय वर्ष के लिए 19 अगस्त सुबह नौ बजे से 20 अगस्त शाम पांच बजे तक महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों टास्क, असाइनमेंट दिए जाएंगे।
21 अगस्त सुबह दस बजे से 23 अगस्त रात दस बजे तक प्राप्त टास्क, असाइनमेंट का मूल्यांकन कर उसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। तृतीय वर्ष के लिए 24 से 25 अगस्त तक टास्क दिए जाने, 26 से 28 अगस्त तक मूल्यांकन के बाद अंक अपलोड करने का समय निर्धारित हुआ है। बताया जाता है कि पूर्व में एक ही दिन में सभी प्रयोगात्मक परीक्षा करने की तिथि निर्धारित थी। जिस पर शिक्षक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। इसे देखते हुए अबकी बार जारी संशोधित कार्यक्रम में द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित हुए हैं और समय में भी परिवर्तन किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें