फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं का कटान करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य फरार हो गए। 
विज्ञापन
एक तस्कर के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर कटान करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर के पैर में गोली लगी। तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात पौने दो बजे बीजामऊ के पास कुछ लोग घुमंतू गोवंशीय पशुओं का कटान कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें ललकारा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाने के मोहल्ला हबीबुल्ला निवासी सगीर के पैर में गोली लग गई। 

पुलिस ने सगीर के साथ ही बारादरी थाने के मोहल्ला कोट निवासी तस्कर नईम और फहीम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान कोट निवासी सलीम, हबीबुल्ला मोहल्ला निवासी फुरकान व बीसलपुर के ग्यासपुर निवासी कामिल फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुछ लोग कार से साथियों को देहात में छोड़ आते थे। वह घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर खेत में काटकर मांस निकाल लेते थे। सूचना पर साथी गाड़ी लेकर आ जाते थे। ये लोग मांस भरकर बरेली लाते और बेच देते थे। यहां सभी लोग आपस में रुपये बांट लेते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें