फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में गोवंश की तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
21 गोवंश के साथ सीबीगंज पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया ।
विज्ञापन
सीबीगंज। पंजबा से एक कंटेनर में भरकर बिहार ले जाए जा रहे 21 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर मुरादाबाद और मेरठ के हैं। जांच के दौरान कंटेनर पर पड़ा नंबर भी फर्जी निकला। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीबीगंज इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे रामपुर की ओर से लखनऊ की ओर जा रहे कंटनेर को रोकने की कोशिश की गई तो चालक उसे लेकर भागने लगा। पुलिस नेे घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और कंटेनर में सवार तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया। जब कंटेनर को खुलवाया गया तो उसमें 21 गोवंशीय पशु ठूंसकर भरे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से पशुओं को लेकर बिहार जा रहे थे। तस्करों ने अपने नाम मुरादाबाद में थाना भोजपुर के गांव पीपलसाना निवासी मेजर सिंह व अकील और मेरठ के गांव फरौदा निवासी अयूब बताया है। पुलिस का कहना है कि जांच में कंटेनर पर पड़ा नंबर पंजाब के एक ट्रक का निकला है। पुलिस ने बरामद किए गए सभी गोवंश को कान्हा उपवन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें